फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Special campaign will be run in all wards of city for drug de addiction

जम्मू: नशा मुक्ति के लिए शहर के सभी वार्डों में चलेगा विशेष अभियान

Sun, 18 Sep 2022 05:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 05:34 PM IST
सार

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि विशेष सत्र आयोजित करने का उद्देश्य नशे की बुराई का खत्म करना है। लोगों के उजड़ते घरों को बचाना है।

विज्ञापन
Jammu Special campaign will be run in all wards of city for drug de addiction
No Drugs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

युवा पीढ़ी नशे की लत से दूर रहे। नगर निगम की ओर से भी नशे के खात्मे के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाउन हाल में आयोजित विशेष सत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि नशे की लत से घर बर्बाद हो रहे हैं। इसके खिलाफ सभी को मिलकर लड़कर होगा।

विज्ञापन


मेयर ने पार्षदों से लोगों के भविष्य को लेकर गंभीर रहने और नशीले पदार्थों के दुरूपयोग, मुहल्लावार व वार्डवार संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। फुल बेंच काउंसिल हॉल ने नशीले पदार्थों के खतरे से दूर रहने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को नियंत्रित करने में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। उन्होंने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर अवकाश की मांग माने जाने पर लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर उपमेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त राहुल यादव और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोगों के उजड़ रहे घर, सब मिलकर करें काम

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि विशेष सत्र आयोजित करने का उद्देश्य नशे की बुराई का खत्म करना है। लोगों के उजड़ते घरों को बचाना है। हर युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया जा रहा है। स्कूली बच्चों को नशा दिया जा रहा है। यह समाज के लिए घातक है। सब मिलकर बुराई का अंत करे और वार्डों में नजर रखी जाए। तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्ति के लिए वार्डों में नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पार्षद अहम भूमिका अदा करेंगे। वार्डों में पार्कों समेत अन्य जगहों में होने वाले नशा तस्करी मामलों को सख्ती से निपटा जाएगा। पार्षद अनु बाली ने कहा कि नशे का जाल बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए सबको आगे आना चाहिए। इसके लिए धरातल पर काम करना होगा।


पार्षद सुनीता गुप्ता ने कहा कि नशा एक बुराई है। इसकी लत से परिवारों पर असर पड़ रहा है। इसे रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई करनी होगी। अनीता शर्मा ने कहा कि पार्कों में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। पार्कों में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए और शहर को नशा मुक्त किया जाए। संजय गुप्ता ने कहा कि नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाए। रितू चौधरी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed