{"_id":"62ae38aea8a1860982625bb1","slug":"civic-animities-jammu-city-news-jmu2622201125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में मुख्य चौराहों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में मुख्य चौराहों में भरा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शनिवार को हुई बारिश से शहर के मुख्य चौराहे लबालब रहे। इस दौरान वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी आई है। दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ा है। शहर के महेशपुरा, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, विक्रम चौक, लास्ट मोड, गांधी नगर, सतवारी, पनामा चौक में जलभराव की स्थिति रही। बारिश थमने के बाद पानी की निकासी हुई।
शहर में बस स्टैंड, कृष्णा नगर और कालिका कालोनी नाले में बहाव तेज रहा। कृष्णा नगर नाले में जेसीबी के माध्यम से सफाई की गई। वहीं, कालिका कालोनी नाले के पास रहने वाले लोग परेशान रहे। यहां बीते साल भी पानी बढ़ने से काफी नुकसान हुआ था। उधर, तेज हवा के कारण शहर में बिजली गुल हो गई। नरवाल, सुजवां, सिद्दड़ा, मझीन, बहु फोर्ट समेत कई इलाकों में बिजली के तारों को नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में आठ से दस पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई है।
वहीं बारिश के कारण शहर में सड़कों में रेत आ गई है। बाहु फोर्ट सड़क बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने पर काम चल रहा है। मलबा गिरा होने के कारण वाहन भी फंसे। इसी तरह बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क पर भी पानी भरा रहा। इससे दोपहिया वाहन चालक काफी परेशान हुए। वार्डों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं।