फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

आधे घंटे की बारिश से जलभराव, केनाल नहर की दीवार टूटने से सड़कों पर बहा पानी

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। शहर में शनिवार को हुई आधे घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। केनाल रोड पर नहर की दीवार टूटने से पानी सड़कों पर बहता रहा। हालांकि बाद में फ्लड और इरीगेशन विभाग ने अस्थायी प्रबंध कर पानी रोका। वहीं निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी जा घुसा। सड़कों में जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें, वीरवार रात को भी बारिश और तेज हवाओं से काफी नुकसान हुआ था। कई जगह बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए थे।
विज्ञापन

बारिश सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर शुरू हुई। करीब आधा घंटा जारी रही। गांधी नगर, रिहाड़ी चौक, महेशपुरा चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, केनाल रोड, त्रिकुटा नगर में जलभराव की स्थिति रही। इस कारण वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर निगम के नालियों के सफाई के दावे भी हवा हवाई साबित हुए। पहली ही बारिश में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और कचरे से भरी नालियों में निकासी न होने से पानी सड़कों और गलियों में बहता रहा। बारिश थमने के बाद अवरुद्ध नालियों को खोलने का काम शुरू हुआ। सीटीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि अवरुद्ध नालियों को बहाल कर दिया गया है। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। नालियों को गहरा किया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नालों के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ी
अब बरसात शुरू होने पर नालों के किनारे रहने वालों को ओवरफ्लो की चिंता सता रही है। हर बरसात में शहर के नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं, जिससे लोगों का काफी नुकसान होता है। नानक नगर, कालिका कॉलोनी व आसपास के इलाकों में ओवरफ्लो की ज्यादा दिक्कत है। इनकी सफाई का काम चल रहा है, लेकिन पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत
जम्मू। बारिश के बाद गर्मी से निजात मिली है। तापमान अनुकूल रहने के कारण बिजली लोड कम रहने से बिजली कट कम झेलने पड़े। दो से तीन मिनट तक के ही कट लगे। बिजली आपूर्ति बहाल रहने से पानी की आपूर्ति भी जरूरत के हिसाब से हुई। हालांकि बारिश के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी है।

धान-सब्जियों की फसल के लिए बारिश लाभदायक
जम्मू। बारिश को धान और सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। खेतों में पानी खड़ा होने से धान की पैदावार ज्यादा होगी। वहीं, सब्जियों की पैदावार के लिए भी बारिश लाभदायक है। पहले बारिश न होने के कारण पैदावार पर संकट मंडरा रहा था। अब बारिश होने के बाद किसानेें ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed