फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   civic animities

10 दिन से ट्रांसफार्मर ठीक न करने पर भड़के लोग

विज्ञापन
civic animities
जम्मू। नगर निगम के वार्ड-56 एकता विहार में 10 दिन से खराब ट्रांसफार्मर ठीक न करने पर मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि 10 दिन में तीन बार ट्रांसफार्मर खराब हो चुका हैै। यहां महज 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

हालात यह है कि घरों में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं है। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे। लोगों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगर निगम के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा से मिला और समस्या बताई। इसके बाद सतीश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजली विभाग के एईई से मुलाकात कर समस्या हल करने की मांग की। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि क्षेत्र में लोड अधिक है और ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 केवी है, इसलिए बार-बार ट्रांसफार्मर जल जाता है। यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। विभागीय अधिकारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया है। लोगों ने कहा कि अगर विभाग जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगता तो वे कुंजवानी-सतवारी हाईवे जाम कर देंगे। प्रतिनिधिमंडल में युवा नेता सुमनप्रीत सिंह, रमन प्रीत सिंह, अरुण कुमार नायरण दास, नरेश कुमार, रामसरन, अमरदीप सिंह, जेपी सिंह, रिकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed