फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   city, security, review

Jammu News: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अतिरिक्त नफरी तैनात, पटाखों के स्टाल के पास रात 12 बजे तक अग्निशमन वाहन रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
city, security, review
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में दिवाली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयार की है। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष नाके, अतिरिक्त नफरी, रात्रि गश्त में बढ़ोतरी, भीड़भाड़ के क्षेत्रों में अग्निशमन वाहन, सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की गई है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं। 10 स्थानों पर पटाखों के स्टाल पर एक-एक अग्निशमन वाहन रविवार रात 12 बजे तक तैनात रहेगा। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है। वहीं, पुलिस प्रशासन मिशन मोड पर है। सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों व क्राइम अन्वेषण टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नाकेबंदी और रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। टीमों को आपराधिक प्रवृति के लोगों, असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा है। इसके अतिरिक्त सराय, ढाबे, होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड, गेस्ट हाउस व अन्य सार्वजनिक व संदिग्ध स्थानों पर विशेष चेकिंग करने के आदेश हैं। बाजारों व भीड़भाड़ स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी रखने, अंजान व्यक्तियों की तस्दीक करने की हिदायत दी गई है। जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़क किनारे पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पटाखों के स्टाल पर रात 12 बजे तक अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द की है। कंट्रोल रूप में कर्मचारी बढ़ाए हैं। लोगों से अपील है कि सुरक्षित दिवाली मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश शर्मा, संभागीय अग्निशमन अधिकारी, गांधीनगर
सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध है। अतिरिक्त नफरी तैनात की है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा है। भीड़भाड़ के इलाकों में आपराधिक प्रवृति के लोगों, असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के लिए कहा है। पुलिस कर्मियों को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश हैं।
-डॉ. विनोद गुप्ता, एसएसपी जम्मू
ट्रैफिक कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की है। गलत पार्किंग जाम का कारण बनती है। इस पर विशेष सख्ती की जाएगी।
-फैजल कुरैशी, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed