फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   City kirtan taken out on the occasion of festival of lights

Jammu News: प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन

Mon, 13 Jan 2025 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Jan 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
City kirtan taken out on the occasion of festival of lights
मीरां साहिब में नगर कीर्तन के दौरान सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करते युवा। संवाद - फोटो : rspura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। सिंबल कैंप वार्ड चार में रविवार को नौजवान सभा की देखरेख में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। यह लिंक रोड, टाली मोड़, मीरा बृज नगर, प्रेम नगर से होते हुए इंदिरा नगर गांव स्थित गुरुद्वारा परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें महंत मनजीत सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।
नगर कीर्तन में आर एस पुरा-जम्मू साउथ के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार, युवा कांग्रेस नेता सरदार खुशवंत सिंह सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान गतका पार्टी के सदस्यों ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन के दौरान कई स्थानों पर संगत के लिए स्टाल लगाए गए थे। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नगर कीर्तन के मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन

गुरु साहिब की पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। इससे पहले सेवादार सफाई करते जा रहे थे। इस दौरान संगत ने गुरु साहिब की पालकी के आगे माथा टेका और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर प्रचारकों ने गुरु की बाणी का बखान किया और संगत को गुरु गोबिंद सिंह की जीवनी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed