फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cinema in Baramulla

Jammu News: शेरवानी में अब जादूज चलाएगा सिनेमा, रोजाना मूवी देख सकेंगे दर्शक

विज्ञापन
Cinema in Baramulla
डीसी मींगा शेरपा ने सिनेमा हॉल का किया निरीक्षण, कहा - लोग आएं और मूवी का आनंद लें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

बारामुला। कश्मीर घाटी में तीन दशक तक आतंकवाद के चलते बंद रहने के एक बार फिर से कश्मीर घाटी में मनोरंजन के साधन (सिनेमा) खुलना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयासों के कारण घाटी के लोग अब बड़े परदे पर मूवी देख पा रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिला बारामुला के ऐतिहासिक शेरवानी हॉल में भी एलजी मनोज सिन्हा की ओर से पिछले वर्ष चालू किए गए सिनेमा हॉल में अब यहां के स्थानीय रोजाना मूवी शो देख पाएंगे। इस हॉल का जिले के उपायुक्त मींगा शेरपा ने शनिवार को जायजा लिया और प्रबंधन के प्रयासों की सरहाना करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वो आएं और यहां मूवी का आनंद लें। इस अवसर पर शेरपा ने कहा, जादूज जिनके साथ एमसी बारामुला ने एमओयू साइन किया है, उन्होंने यहां ''''12वीं फेल'''' मूवी की स्क्रीनिंग रखी है। एलजी का सपना है कि जम्मू-कश्मीर की शहर और कस्बे में खासकर कश्मीर घाटी में एक सिनेमा हॉल खुले। इसी सिलसिले में एमसी बारामुला ने एमएस जादूज के साथ मिलकर इस दिशा में अच्छा काम किया है। इस हॉल का उप राज्यपाल द्वारा पिछले साल उद्घाटन किया गया था। डीसी ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि जादूज इस हॉल में अब डेली शो दोपहर 12 बजे संचालित करेगा। अवाम से गुजारिश है कि वो यहां आकर आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed