{"_id":"6a3f49ccf31a440af1094547","slug":"cik-raids-underway-in-srinagar-anantnag-ganderbal-districts-of-kashmir-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: कश्मीर में सीआईके के ताबड़तोड़ छापे, श्रीनगर, अनंतनाग और गांदरबल में तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: कश्मीर में सीआईके के ताबड़तोड़ छापे, श्रीनगर, अनंतनाग और गांदरबल में तलाशी अभियान
Sat, 27 Jun 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:26 AM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग के पांच स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने शनिवार को घाटी के कई जिलों में छापे मारे। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई।
अधिकारियों के अनुसार सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग जिलों में कुल पांच स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। यह छापा एफआईआर नंबर 7/2023 के तहत दर्ज मामले से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच का हिस्सा है। छापे के दौरान सुरक्षा एजेंसियां मौके पर दस्तावेजों और अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं। फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन