{"_id":"597df1cb4f1c1bfb068b4840","slug":"chopper-services-to-vaishno-devi-affected-due-to-fogg","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध के कारण माता वैष्णों देवी के लिए जाने वाली चॉपर सेवाओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध के कारण माता वैष्णों देवी के लिए जाने वाली चॉपर सेवाओं पर असर
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
वैष्णों देवी के लिए जाने वाली चॉपर सेवा प्रभावित
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा व सांझी छत के बीच चलने वाली चॉपर सेवा पिछले एक माह से प्रभावित चल रही है। कभी बारिश तो कभी त्रिकुटा पहाड़ियों पर रहने वाली धुंध इस सेवा को बाधित कर रही है। रविवार को भी त्रिकुटा पहाड़ियों पर धुंध रहने से चॉपर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
इससे यात्री हेलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। आखिर में उन्हें घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक 15 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था, जबकि कक्ष के बंद होने में अभी समय था।
विज्ञापन
शनिवार को 28 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। यह संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। बरसात होने से यात्रियों की संख्या में गिरावट हुई है।
विज्ञापन