{"_id":"8d68f17226e1ee525ba551e0a4257777","slug":"chopper-service-for-mountainous-regions-soon-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चॉपर सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए चॉपर सेवा जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में चॉपर सेवा शुरू करने की केंद्र ने तैयारी कर ली है। कश्मीर घाटी के दूरदराज क्षेत्रों में केंद्रीय गृह मंत्रालय जल्द इस सुविधा को शुरू करने के लिए 50 करोड़ रुपये जारी करेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले में कैबिनेट नोट के जरिए राशि मुहैया कराने की पहल कर सकते हैं। घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। इस योजना को यूपीए सरकार के वक्त बनाया गया था। यदि यह सेवा शुरू हो जाती है तो इसका और विस्तार होगा।
विज्ञापन
गुलमर्ग से मांउट पर्वत, सनशाइन पीक और तोसा मैदान के लिए भी चापर सेवा होगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चापरों के फेरे भी निर्धारित किए जाएंगे। 400 से 1400 घंटों के हिसाब से प्रतिवर्ष फेरे होंगे।
विज्ञापन
ऐसा सब्सिडी को सख्ती से लागू किए जाने के उद्देश्य से होगा। अधिकारी ने बताय कि पिछले महीने उत्तरी क्षेत्र परिषद की बैठक में हिमाचल के दूरदराज इलाके में चॉपर सेवा शुरू करने को मंजूरी दी गई थी जिसे इंटर स्टेट काउंसिल ने भी हरी झंडी दे दी है।
चॉपर सेवा शुरू करने में केंद्र 75 फीसदी अंशदान करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रति यात्री 1500 रुपये से कम किराया लेने की योजना बना रहा है।