फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinook, AN-32 left for Ladakh with a consignment of Corona testing equipment

कोरोना जांच उपकरणों की खेप लेकर लद्दाख रवाना हुए चिनूक, एएन-32

Sun, 25 Apr 2021 04:23 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 25 Apr 2021 04:23 PM IST
सार

आईआईआईएम जम्मू ने सामाजिक दायित्व के तहत उपलब्ध करवाईं एक करोड़ से ज्यादा कीमत की मशीनें।

विज्ञापन
Chinook, AN-32 left for Ladakh with a consignment of Corona testing equipment
एएन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

लद्दाख में कोरोना संक्रमण के सैंपल जांचने की प्रक्रिया में अब तेजी आएगी। जम्मू से चिकित्सा उपकरणाें की बड़ी खेप वायु सेना की मदद से लद्दाख भेजी गई। चिनूक और एएन-32 हेलिकॉप्टर से कुल 1700 किलो वजन की चिकित्सा उपकरण समेत आवश्यक सामग्री को लद्दाख रवाना किया गया। यह सामग्री इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन जम्मू की ओर से उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन


दोनों विमानों में 850-850 किलो वजन की खेप भेजी गई। इस सामग्री में चार बॉयो सेफ्टी कैबिनेट, दो सेंट्रीफ्यूग्स और लेह व कारगिल के लिए दो स्टैबिलाइजर शामिल हैं। जम्मू में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सामग्री का मूल्य एक करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन


सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डीएस रेड्डी ने सन फार्मा के तत्वावधान से लद्दाख के लिए चिकित्सा उपकरणों की सामग्री उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत यह सामग्री लद्दाख को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोविड से लड़ने को प्रभावी रणनीति पर जम्मू-कश्मीर में होगा काम, जानिए क्या है तैयारी

लद्दाख में 152 नए मामले
जम्मू/लेह। लद्दाख में 152 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुल संक्रमिताें का आंकड़ा तेरह हजार को पार कर 13,089 पहुंच गया है। 159 संक्रमितों का स्वास्थ्य ठीक हो गया है। प्रदेश में अब तक 135 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed