{"_id":"68741d42087e7c58540b5acb","slug":"chinese-door-problem-jammu-news-c-10-jam1004-659917-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गट्टू डोर की चपेट में आने से दंपती \nजख्मी, पति के गले में लगे 8 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गट्टू डोर की चपेट में आने से दंपती जख्मी, पति के गले में लगे 8 टांके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिश्नाह रिंग रोड पर हादसा, पत्नी की आंख और हाथ पर लगे कट
- दंपती ने 1033 नंबर पर मदद के लिए फोन किया, रिंग रोड अथॉरिटी वाले बार-बार लोकेशन ही पूछते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह रिंग रोड पर शनिवार देर शाम गट्टू डोर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गया। गट्टू डोर ने लखन के गले और हाथ को काट दिया। पत्नी की आंख और हाथ पर गहरा कट लगा है। लोगों ने घायल दंपति को बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। लखन के गले पर गहरा कट लगने से खून काफी बह गया था। डॉक्टरों ने आठ टांके लगाकर खून के बहाव को रोका। बिश्नाह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले को रिपोर्ट किया। मीरां साहिब पुलिस को मामला सौंप दिया गया।
लखन सिंह निवासी गढ़वाल (विजयपुर) मीरां साहिब से विजयपुर की ओर बाइक पर पत्नी के साथ जा रहा था। जैसे ही रिंग रोड पर पुलिस नाके के पास पहुंचे तो लटक रही गट्टू डोर गले में लिपट गई। लखन जब तक बाइक रोक पाता, डोर ने गले को बुरी तरह काट दिया। लखन ने हाथ से बचाव करना चाहा तो उसका हाथ भी कट गया। पत्नी की आंख और हाथ पर भी कट लग गया। दंपति मदद के लिए चिल्लाया। रिंग रोड पर सहायता के लिए 1033 नंबर पर काॅल की गई, लेकिन रिंग रोड अथॉरिटी वाले ने फोन पर बार-बार लोकेशन के बारे में ही पूछते रहे। कुछ राहगीरों ने घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया।
एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित गट्टू डोर की बिक्री पर पुलिस काफी सतर्क रहती है। बाजारों में दबिश देकर गट्टू डोर को जब्त किया जाता है। गट्टू विक्रेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाते हैं। इस डोर की कहीं भी बिक्री हो पुलिस को सूचित किया जाए।