फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinese door problem

Jammu News: सावधान! सड़कों से निकलती गट्टू डोर चीर न दे गला

विज्ञापन
Chinese door problem
-----इसके साथ बिश्नाह में युवक का गला काटने वाली खबर लेकर शहर की लीड की तरह ले सकते हैं-आगामी भी यह खतरा बढ़ेगा
विज्ञापन


- रक्षाबंधन के नजदीक आते ही पतंगबाजी शुरू, प्रतिबंधित चाइनीज डोर दुकानों की जगह घरों में स्टाॅक की जा रही
- इस डोर में उलझकर छह वर्ष में 170 लोग जख्मी हुए, बीते साल युवक की गई जान
अजय मीनिया
जम्मू। यदि आप शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहन से चल रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। गट्टू (चाइनीज) डोर आपकी जान ले सकती है। रक्षाबंधन के नजदीक आते ही यह डोर पहुंचने लगी है। पंतगबाजी भी शुरू हो गई है। यह डोर कटकर सड़क के बीच से निकलती है। इसमें उलझकर गला कट सकता है। बाजू कट सकती है। बीते वर्ष भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
प्रतिबंधित होने के बावजूद इस डोर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के डर से इस डोर को दुकानों पर रखने के जगह बेचने वाले अपने घरों में स्टाॅक कर रहे हैं। रक्षाबंधन के बाद कृष्ण जन्माष्टमी और फिर स्वतंत्रता दिवस, तीनों ही मौकाें पर शहर में जमकर पतंगबाजी होगी। इस बीच ही चाइनीज डोर से जख्मी होने वालों की संख्या बढ़ती है। बीते चार वर्षों में जम्मू जिले के भीतर इस डोर से 170 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें एक बच्चे समेत कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

-----
बीते तीन साल में हुईं घटनाएं
केस 1
23 अगस्त 2021 : जम्मू के सरवाल में छह वर्ष का मासूम ध्रुव घायल हो गया। ध्रुव का गट्टू डोर से गला कट गया। वह दो दिन तक अस्पताल में रहा। खून इतना बह चुका था कि दो दिन बाद उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
केस 2
एक सितंबर 2023 : गांधीनगर पुलिस थाने में तैनात वाल्मिकी काॅलोनी के रहने वाले पुलिसकर्मी भारत चंद गट्टू डोर से घायल हो गए। बाइक पर जाते वक्त पतंग से टूटी गट्टू डोर उनके गले में आ फंसी। इसके पहले की वह इसे निकालते डोर गले को चीर गई। यहां तक कि इससे बचने के लिए हाथों पर भी गहरे घाव हो गए। पुलिसर्मी के गले पर 20 टांके लगे।

------
केस 3
20 अगस्त 2024 : जम्मू के फ्लाईओवर से दो बाइक सवार गुरमिंदर सिंह और परविंदर सिंह नीचे गिर गए। इसमें परविंदर सिंह की जान चली गई। हादसे के दिन तो नीचे गिरने का कारण पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरमिंदर को जब होश आया तो उसने बताया कि बाइक पर चलते वक्त वे लोग डोर की चपेट में आ गए। इसमें उलझकर बाइक से नियंत्रण चला गया।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed