इस फिल्म की शूटिंग हो रही है कश्मीर की वादियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एक बार फिर से बॉलीवुड ने दस्तक दी है। इससे साबित होता है कि बॉलीवुड में आज भी कश्मीर की हसीन वादियों का विशेष स्थान है। इस बार जो फिल्म कश्मीर में दर्शाई गई, वह है चिनार-दास्तां-ए-इश्क । यह रोमांटिक फिल्म है। इसमें आमिर खान के छोटे भाई फैजल खान और अभिनेत्री इनायत शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक मई को रिलीज होगी।
कश्मीर घाटी दशकों से बॉलीवुड की पहली पसंद रही है। पिछले दो दशकों में जो फिल्में बनीं, उनमें से ज्यादातर की कहानी आतंकवाद पर केंद्रित रही। लेकिन इस बार कश्मीर के एक अलग रूप को दर्शाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में कश्मीर के पूर्व सरकारी नौकरशाह से राजनेता बने फारूक रेंजू के नॉवल झील जलती है पर आधारित है। फारूक रेंजू के अनुसार यह एक अलग फिल्म है, जो पूरी घाटी पर आधारित है।
फिल्म के निर्देशक शरीक मिनहाज के अनुसार कश्मीर में जो भी फिल्म बनी है, उनमें से ज्यादातर हिट हुई हैं। उन्होंने कहा कि बाकी फिल्मों से हटके मैं कश्मीर पर फिल्म बनाना चाहता था। वैसी स्क्रिप्ट मुझे मिल भी गई। शरीक के अनुसार लोग भी कश्मीर का असली रूप देखना चाहते हैं।
पिछले 20 साल से ऐसी फिल्में नहीं बन रही थी। यह फिल्म लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगी। पिछले छह महीनों से लोकेशन को लेकर काफी रिसर्च किया गया। कश्मीर को सही रूप से दर्शाने के लिए कश्मीरी कलाकारों को लिया गया है।
फारूक रेंजू के नॉवल झील जलती है पर आधारित
फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान के छोटे भाई फैजल खान और अभिनेत्री इनायत शर्मा ने भी कश्मीर में फिल्म को दर्शाये जाने को लेकर खुशी जताई। फैजल खान (फिल्म में जमाल) के अनुसार अच्छी स्क्रिप्ट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फिल्म करने का मन बनाया।
फैजल के अनुसार उन्होंने कई इलाकों में शूट किया। लोगों से अच्छा सहयोग मिला। इससे मुझे लगा कि लोग काफी प्यार वाले हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कश्मीर के गांदरबल, मानसबल, बांडीपोरा जैसी जगहों पर शूटिंग की, जहां बहुत कम लोग जाते है।
अभिनेत्री इनायत शर्मा (फिल्म में सुरैया) के अनुसार उन्हें कश्मीरी लड़की का किरदार निभाना काफी अच्छा लगा। इनायत के अनुसार उनका कश्मीर में अनुभव काफी अच्छा रहा। उनके अनुसार जो सुना था कश्मीर के बारे में, उससे कहीं ज्यादा अच्छा देखने को मिला। बाढ़ की मार के बावजूद सहयोग में उत्साह दिखाया। इनायत ने कहा कि कश्मीर की अच्छी यादें लेकर हम लौट रहे हैं।