फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chinar Corps Commander Lt General KJS Dhillon and DGP JK Dilbag Singh press conference in Srinagar

कश्मीर में शांति भंग करना चाहता है पाकिस्तान, हम ऐसा नहीं होने देंगे: सेना

Fri, 02 Aug 2019 04:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 02 Aug 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Chinar Corps Commander Lt General KJS Dhillon and DGP JK Dilbag Singh press conference in Srinagar
ले. जनरल केजेएस ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला

सेना ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थिति नियंत्रण में है और काफी हद तक शांतिपूर्ण है। सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान को कश्मीर में शांति भंग करने नहीं देगी। सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घाटी में आईईडी विस्फोटकों का खतरा ज्यादा है, लेकिन नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा बल इससे प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि पाक कश्मीर में शांति भंग करना चाहता है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को सफलतापूर्वक विफल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कहा कि जिस तरह के आईईडी हमे मिल रहे हैं और आईईडी बनाने में एक्सपर्ट आतंकवादी जिन्हें हम पकड़ रहे हैं उनसे मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान कश्मीर में शांति को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। हम कश्मीर के 'आवाम' को आश्वस्त करते हैं कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 


उन्होंने बताया कि शोपियां में तलाशी अभियान चल रहा है जहां गुरुवार की रात सुरक्षा बलों पर हमला करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान, पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में निर्मित एक बारूदी सुरंग को जब्त कर लिया गया। बारूदी सुरंग पर पाकिस्तानी आयुध फैक्ट्री का निशान बना हुआ है।

सेना के अधिकारी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सेना को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है जिसमें अमेरिकी एम-24 स्नाइपर राइफल भी शामिल है। कश्मीर के आईजी एसपी पाणि ने कहा कि घाटी में ज्यादातर पुलवामा और शोपियां के इलाकों में आईईडी विस्फोट करने के 10 से अधिक गंभीर प्रयास किए गए थे। 

साथ ही सेना ने कहा कि 83 प्रतिशत आतंकवादियों का इतिहास पथराव का रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed