फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chinab water level rise

Jammu News: दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ा, गांव इंद्री खतरे के निशान पर

Sun, 30 Jun 2024 05:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 30 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
chinab water level rise
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ने से भू-कटाव हो रहा है। इससे गांव इंद्री खतरे में है। दरिया चिनाब और गाव इंद्री के बीच अब फुटों का फासला रह गया है। गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही गांव इंद्री का श्मशानघाट बह गया था। इसी क्षेत्र से चिनाब का पानी गांव की तरफ भी रुख कर रहा है। स्थानीय निवासी अनिल गुप्ता, मदन सिंह ने बताया कि हम लोग बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को कई बार बता चुके हैं कि भूमि का कटाव हो रहा है और चिनाब गांव की तरफ बढ़ रहा है, मगर विभाग की तरफ से सुनवाई नहीं की जा रही है। इस विषय में स्थानीय लोग शनिवार को एसडीएम खौड़ से भी मिले और गांव को बचाने की गुहार लगाई। बता दें की क्षेत्र के दर्जन भर गांव ऐसे हैं जो चिनाब के किनारे पर सटे हैं। लोगों के अनुसार प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की तरफ से भू-कटाव को रोकने के लिए किसी भी तरह से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। गांव इंद्री के पूर्व पंच अनिल गुप्ता ने बताया कि चिनाब का गांव में पहुंच चुका है, कभी भी कुछ भी हो सकता है। खौड़ उपजिले के गांव इंद्री, बकोर, गैर, दत्याल, दानपुर, गरजाल चिनाब दरिया के तट पर हैं और यहां के लोग दरिया चिनाब के जलस्तर से हो रहे भू-कटाव को रोक लगाने की मांग कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed