फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   china occupied Kashmiri razama-rice

कश्मीरी राजमा-चावल पर चीन ने जमाया अपना कब्जा

Sat, 02 May 2015 12:55 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
china occupied Kashmiri razama-rice

राजमा-चावल का नाम आते ही खाने-पीने के शौकीनों को तत्काल जम्मू-कश्मीर की याद आती है। यहां का राजमा देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी अलग छाप छोड़ चुका है।

विज्ञापन


एक समय रियासत पूरे देश को राजमा की सप्लाई करती थी, लेकिन अब यहां के लोगों को भी यहां के राजमा से महरूम होना पड़ रहा है। हालत यह है कि 80 फीसदी चीन और इथोपिया का राजमा देश के साथ जम्मू-कश्मीर में भी घुसपैठ कर चुका है।
विज्ञापन


जानकारों की माने तो रियासत में पांच फीसदी से भी कम राजमा की पैदावार हो रही है और लोग इसका उपयोग अपने घरों के लिए ही कर रहे हैं। थोड़ा बहुत राजमा बाजार में उपलब्ध है तो उसकी कीमत विदेशी राजमा से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी पुंछ से बाहर ले जाने पर था प्रतिबंध

china occupied Kashmiri razama-rice

ऐसा नहीं है कि जम्मू-कश्मीर के राजमा की मांग नहीं है, लेकिन इसकी घटती पैदावार और इसके संरक्षण के लिए रियासती सरकार ने कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी के दाल व्यापारी कीर्ति गुप्ता कहते हैं कि रियासत के राजमा का अलग ही स्वाद है। सरकार को सेब और केसर की तरह इसके संरक्षण के भी प्रयास करने चाहिए।

अन्यथा जम्मू-कश्मीर के राजमा का नामोनिशान मिट जाएगा। जानकारों के अनुसार पांच साल पहले श्रेष्ठ राजमा 80 रुपये किलो तक में मिल जाता था, लेकिन अब 160-165 रुपये किलो राजमा ढूंढने पर नहीं मिलता।

एक समय पुंछ जिले में सबसे ज्यादा और स्वादिष्ट राजमा की पैदावार होती थी। सरकार ने उस समय राजमा जिले से बाहर भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन आज वहां राजमा का नामोनिशान मिट चुका है।

इसके अलावा किश्तवाड़, भद्रवाह, पाडर और कश्मीर के अनंतनाग, सोपोर, मढ़वाह क्षेत्रों में राजमा की पैदावार होती है। लेकिन अब किश्तवाड़, चिनाब वैली, भद्रवाह और कश्मीर के कुछ हिस्सों में इसकी खेती हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed