फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   China asked not to support Pak's anti-India activities

'पाकिस्तान का समर्थन करना बंद करे चीन'

Mon, 17 Nov 2014 02:13 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
China asked not to support Pak's anti-India activities

चीन द्वारा पाकिस्तानी सेना को प्रशिक्षण मुहैया कराने की खबरों के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने रविवार को कहा कि भारत ने चीन को अपनी ‘चिंताओं’ से अवगत कराने के साथ ही उससे कहा है कि वह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ निर्देशित गतिविधियों का समर्थन नहीं करे।

विज्ञापन


रिजीजू ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने चीनी पक्ष को अपनी चिंताओं से पहले ही अवगत करा दिया है और उससे कहा है कि उसे पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों का समर्थन नहीं करना चाहिए।’
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा हाल में सौंपी गई एक गुप्तचर रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों को जम्मू कश्मीर के राजोरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को ‘हथियार संचालन तकनीकों’ का प्रशिक्षण मुहैया कराते देखा गया है। राजोरी सेक्टर में बीएसएफ ही तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएसी के पास व‌िकास मोदी सरकार की प्रथम‌िकता

China asked not to support Pak's anti-India activities

रिपोर्ट में साथ ही यह भी कहा गया है कि ये सैन्य गतिविधियां पाकिस्तान के अग्रिम रक्षा क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं जहां पर आमतौर पर पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती रहती है। एक अन्य सवाल पर रिजीजू ने कहा कि चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों का विकास करना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘लद्दाख और वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोग भारतीय हैं और उन्हें विकास का पूरा अधिकार है। हम उनके लिए शीर्ष स्तर का सड़क सम्पर्क एवं अन्य आधारभूत ढांचा विकसित करने को प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए निर्धारित किये हैं।’ मंत्री ने कहा, ‘अगले पांच वर्षों में इन (सीमा) क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा..ये क्षेत्र पूर्व में उपेक्षित रहे हैं लेकिन अब नहीं रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed