बर्फबारी के साथ कश्मीर में चिल्ले कलां समाप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के साथ चालीस दिन कड़ाके की ठंड देने वाले चिल्ले कलां की रविवार को समाप्ति हो गई। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग और श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई।
घाटी के अधिकांश मैदानी इलाकों के अलावा जम्मू संभाग के उधमपुर के चिनैनी सहित आसपास के इलाकों में बारिश हुई। पर्यटक स्थल नत्थाटाप में पर्यटकों को ताजा बर्फबारी का मजा लूटने का मौका मिला।
इस बीच न्यूनतम माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह सबसे सर्द रहा। माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गुलमर्ग दूसरे नंबर पर रहा। उत्तर भारत में कोहरे से रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर दर्जन भर ट्रेनें निर्धारित से देरी समय से पहुंची।
आने वाले दिनों में साफ रहेगा मौसम
मौसम शुष्क रहने से कश्मीर और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहेगा।
जिला उधमपुर के शिव गढ़धार, स्योजधार, जुगधार, देरा टाप व लाटी की ऊंची चोटियों पर शनिवार की रात हल्की बर्फ बारी हुई।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 9.7, जम्मू में एक डिग्री गिरावट के साथ दिन का पारा 19.3, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में एक डिग्री लुढ़ककर 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।