फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   children have been passed without exam in kashmir

लाखों बच्चों को बिना परीक्षा कर दिया पास

Sat, 07 Mar 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
children have been passed without exam in kashmir

रियासत सरकार ने कश्मीर संभाग के सभी शैक्षणिक संस्थानों सरकारी एवं मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास कर अगली कक्षा में चढ़ाने का फैसला लिया है। यह आदेश जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए भी प्रभावी होगा। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने आदेश की पुष्टि की है।

विज्ञापन


सितंबर 2014 में कश्मीर और जम्मू संभाग के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में स्कूली इमारतों को पहुंची क्षति और पढ़ाई न होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


सरकार ने यह मानते हुए कि बाढ़ से पहुंची स्कूली इमारतों को क्षति की वजह से अभी भी बड़ी संख्या में स्कूलों में मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। स्कूलों की स्थिति परीक्षाएं आयोजित करवाने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोशन देने का फैसला लिया गया है।


नौ मार्च से खुलेंगे स्कूल-
खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने कश्मीर संभाग और जम्मू के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूलों को नौ मार्च को खोलने का फैसला लिया है। कक्षा के आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाकर 14 मार्च तक कर दिया गया है। स्कूली शिक्षा निदेशक ने कश्मीर एवं जम्मू के सभी स्कूलों के स्टाफ के सदस्यों से कहा है कि वे नौ मार्च से स्कूलों में मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed