फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Children and adolescents are suffering from Multi System Inflammatory Syndrome to covid infection

डॉक्टर ने कहा: कोरोना के साथ बच्चे हो रहे हैं मिस-सी से पीड़ित, तीन दिन से ज्यादा बुखार तो...

Thu, 27 May 2021 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 27 May 2021 11:47 AM IST
सार

डॉक्टर भट्टी का कहना है कि मिस-सी से पीड़ित होने वाले बच्चों को शीघ्र उचित इलाज दिया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
Children and adolescents are suffering from Multi System Inflammatory Syndrome to covid infection
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बच्चे और किशोर कोविड संक्रमण की चपेट में आने से मिस-सी (मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम) से पीड़ित हो रहे हैं। हालांकि कुछ बच्चों और किशोरों में ऐसी असामान्य समस्या विकसित हो सकती है। इसमें हालत बिगड़ने पर बच्चे को उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ता है। ये भी जरूरी नहीं है कि जिन बच्चों को मिस-सी हुआ हो उनमें कोविड-19 के लक्षण मिले हों। कुछ बच्चों में हफ्तों पहले लक्षण आ जाते हैं। 

विज्ञापन


जम्मू में एसएमजीएस अस्पताल के पेडियाट्रिक विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज भट्टी कहते हैं कि अस्पताल में मिस सी से पीड़ित बच्चे और किशोर पहुंच रहे हैं। अगर किसी बच्चे को तीन दिन से लगातार बुखार आ रहा है। इसके अलावा बच्चा सुस्त है, उसकी आंखें लाल हो रही हैं, गर्दन में दर्द है, डायरिया की शिकायत है, बच्चा बिल्कुल ढीला हो गया है तो उसकी निकट चिकित्सा केंद्र में तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार ने एसएमजीएस अस्पताल में दवाएं उपलब्ध करवाई हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद नवजात को रूटीन वैक्सीन में हेपेटाइटिस-बी पोलियो आदि प्राथमिकता पर दें। अगर मां कोविड से पीड़ित है और उसमें कोई लक्षण नहीं है तो वह डबल मास्क पहनकर नवजात को स्तनपान करवा सकती है या अपना दूध कटोरी में डालकर उसे चम्मच से नवजात को दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी    

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed