फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   child beggars is creating problem on red light

गाड़ी रुकते ही हल्ला बोल देते हैं ये बच्चे

Fri, 09 Jan 2015 10:56 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
child beggars is creating problem on red light

शहर में छोटे-छोटे भीख मांगने वाले बच्चों ने हल्ला बोल रखा है। एक वाहन पर आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे एक साथ भीख मांगने के लिए पहुंच जाते हैं। यही नहीं, बच्चे पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कुछ ही दिन में गणतंत्र दिवस का आयोजन होना है।

विज्ञापन


ऐसे में शरारती तत्व इन बच्चों का इस्तेमाल कर अपने मनचाहे कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि पुलिस और यातायात पुलिस के सामने सब हो रहा है, जो मूकदर्शक बने देख रहे हैं।
विज्ञापन


आलम यह है कि शहर के ट्रैफिक सिगनल पर वाहन के रुकते ही आधा दर्जन से अधिक बच्चे एक साथ भीख मांगने के लिए हल्ला बोल देते हैं। सबमें भीख मांगने की होड़ लग जाती है और पैसे लेने के लिए मारामारी मच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक इंतजार में रहते हैं कि कब सिगनल पर ग्रीन लाइट हो और वाहन आगे बढ़ाएं। हद तो तब हो जाती है, जब पास में खड़े पुलिस के जवान इनको पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं और भीख मांगने वालों को सब करने देते हैं।

शहर के बिक्रम चौक में हर समय पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। अन्य चौक चौराहों में सतवारी, पक्का डंगा, ज्यूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस की तैनाती के बावजूद भीख पर अंकुश नहीं।

गणतंत्र दिवस के लिए खतरा बन सकते है ये बच्चें

child beggars is creating problem on red light

बच्चों को पैसे देकर कुछ भी कराया जा सकता है। पैसों की भूख में वह कुछ भी करने को आतुर हो जाते हैं। गणतंत्र दिवस का आयोजन होने वाला है।

राज्य में आतंकी हमलों को लेकर हर तरफ धमकियां मिल रही हैं, ऐसे में यह भीख मांगने वाले बच्चे खतरा बन सकते हैं, जिनको कोई आतंकी या फिर शरारती तत्व इस्तेमाल कर अपने मनचाहे इरादों को अंजाम दे सकते हैं।
 
मां-बाप पास खड़े हो मंगवाते भीख-

इन बच्चों से पूछने पर उनके मां-बाप कहां हैं तो इशारा करके बताया जाता है कि पास में ही खड़े हैं। मां-बाप बच्चों के पास खड़े होकर उनसे भीख मंगवाते हैं और पुलिस वाले उनको सामने देखते हैं। यही नहीं, भीख का कुछ हिस्सा पुलिस के लोगों के पास भी जाता है।

शहर में प्रशासन की ओर से इन बच्चों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। डीसी जम्मू अजीत कुमार साहु ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा था कि कोई भी भीख मांगता हुआ मिले तो उसे पकड़ कर रैन बसेरा में लाया जाए। लेकिन डी सी के आदेश पर कोई अमल नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed