फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Secretary said that there will be serological survey in Jammu and Kashmir make strategy to deal with possible third wave

मुख्य सचिव बोले: प्रदेश में सेरोलॉजिकल सर्वे होगा, संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति बनाएं

Sun, 13 Jun 2021 11:36 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 11:36 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने प्रो. मोहम्मद सुलतान खुरू की अध्यक्षता में विशेषज्ञ सलाहकार समिति की दी गई सिफारिशों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Chief Secretary said that there will be serological survey in Jammu and Kashmir make strategy to deal with possible third wave
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए उचित रोगी देखभाल प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। महामारी की सफल रोकथाम के लिए मजबूत टीकाकरण अभियान के साथ कोरोना उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जम्मू-कश्मीर में सेरोलॉजिकल सर्वे करवाने को कहा।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय परीक्षण, मजबूत टीकाकरण और कोविड समर्पित चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार के साथ संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि पहली लहर में बुजुर्ग, दूसरी लहर में युवाओं के साथ अन्य वर्ग प्रभावित हुआ। जिससे तीसरी लहर के और खतरनाक होने की संभावना है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को कोविड के साक्ष्य आधारित वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए बहु आयामी वैज्ञानिक सिफारिशें प्रदान करने को वायरोलॉजी, महामारी विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र विशेषज्ञों से युक्त एक चिकित्सा सलाहकार टीम का गठन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घायल जवानों से मिले डीजीपी, आतंकी मुदासिर पंडित और फयाज सोपोर हमले के मास्टरमाइंड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed