{"_id":"7103096da6084010723b921740a1884e","slug":"chief-minister-will-come-jammu-for-underlay-of-multilevel-parking-in-jammu-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री रखेंगे मल्टीटायर पार्किंग की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री रखेंगे मल्टीटायर पार्किंग की नींव
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Oct 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
जरनल बस स्टैंड में मल्टीटायर पार्किंग का कार्य शुरू होने को अब ज्यादा इंतजार नहीं रहा है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद आज साढ़े नौ बजे के बीच मल्टीटायर पार्किंग के कार्य का नींव पत्थर रखेंगे।
विज्ञापन
जनरल बस स्टैंड में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं, जबकि अड्डा पहले ही खाली करवा दिया गया है। बता दे कि मल्टी टायर पार्किंग की घोषणा के बाद चौथी सरकार के कार्यकाल में यह सपना पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अपने कार्यकाल में मल्टीटायर पार्किंग की घोषणा की थी, लेकिन औपचारिकताएं पूरी करते-करते तीन सरकारों का कार्यकाल गुजर गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद की घोषणा के बाद विपक्ष के नेता गुलाब नबी आजाद और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी आएं, लेकिन तीन सरकारों के बाद चौथी बार भाजपा और पीडीपी की गठबंधन सरकार के कार्यकाल में मल्टीटायर पार्किंग का प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईदके शुक्रवार को जनरल बस स्टैंड आने के चलते सुरक्षा इंतजाम कडे़ किए गए हैं। टेंट आदि लगा दिए गए। बस अड्डा पहले ही खाली करवाया जा चुका था।