फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Minister of Haryana roamed on scooter in jammu

कभी स्कूटर से जम्मू में घूमते थे हरियाणा के भावी सीएम!

Thu, 23 Oct 2014 12:51 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister of Haryana roamed on scooter in jammu

रियासत-ए-जम्मू कश्मीर के पुराने भाजपा नेता वरिंदरजीत सिंह मंगलवार को काफी खुश नजर आए। उनके पुराने मित्र व भाजपा के सीनियर नेता मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है। बकौल वरिंदरजीत, ‘खट्टर लगभग आठ साल तक जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रभारी रहे।

विज्ञापन


इस दौरान वे अकसर उनके साथ अपने स्कूटर पर ही घूमने निकलते थे। रियासत के चप्पे-चप्पे से वे परिचित थे। भाजपा का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी उनको जानता है। वे काफी मिलनसार थे और उन्होंने रियासत में भाजपा के लिए काफी काम किया।’
विज्ञापन


खट्टर पहले संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे और उन्हें भाजपा में जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया तो उस वक्त वे प्रदेश प्रभारी थे। उनके जाने के बाद खट्टर को जम्मू-कश्मीर भाजपा की कमान सौंपी गई। इसी समय नरेंद्र मोदी के साथ उनकी निकटता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर से लेकर लेह तक परिचित हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री

Chief Minister of Haryana roamed on scooter in jammu

जम्मू संभाग के अलावा श्रीनगर के तमाम जिलों के साथ लेह में भी उन्होंने भाजपा का आधार बनाने का भरपूर प्रयास किया। पहले संघ प्रचारक के रूप में यहां काम करने का खट्टर को काफी लाभ मिला। प्रत्येक जिले की तहसील तक की भौगोलिक व राजनीतिक की पूरी जानकारी उनकी अंगुलियों में थी। अच्छा प्रशासक होने के साथ कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध थे। पंजाबी जुबान के होने के कारण जम्मू संभाग में वे जल्दी रम गए। क्योंकि इस क्षेत्र में डोगरी और पंजाबी भाषा का ज्यादा प्रचलन है।

भाजपा का कश्मीर घाटी में ज्यादा आधार न होने के कारण राजनीतिक नेता जब भी श्रीनगर आते थे तो वे एक-दो दिन रुक कर वापस लौट जाते थे। लेकिन खट्टर श्रीनगर और आसपास के जिलों में 15-15 दिन रुक कर वहां लोगों में भाजपा का प्रचार करते थे। यही कारण है कि कारगिल और लेह जैसे जिलों में भी भाजपा का झंडा नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed