Jammu Kashmir High Court: मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल का राजस्थान तबादला, अली मोहम्मद माग्रे नए चीफ जस्टिस
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल को राजस्थान का मुख्य न्यायाधीश बनाने के सिफारिश की है। इसके साथ ही न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू -कश्मीर का मुख्य न्यायाधीश बनाने की भी सिफारिश की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल को राजस्थान का मुख्य न्यायाधीश बनाने के सिफारिश की है। इसके साथ ही न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू -कश्मीर का मुख्य न्यायाधीश बनाने की भी सिफारिश की गई है।
केंद्र को भेजी गई सिफारिश में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस मुरलीधर का तबादला मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में करने का भी उल्लेख है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व वाले कॉलेजियम में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और संजय किशन कौल भी शामिल हैं।
कॉलेजियम ने क्रमश: उड़ीसा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत होने के लिए उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश की है।
इसमें न्यायमूर्ति जसवंत सिंह, न्यायमूर्ति पीबी वराले और अली मोहम्मद माग्रे को क्त्रस्मशऱ् उड़ीसा, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के रूप में नामित करने की सिफारिश की है।
मार्च 2013 में स्थायी जज बने माग्रे 26 हजार मामलों पर दिया फैसला
न्यायाधीश अली मोहम्मद माग्रे जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित बनने के बाद प्रदेश में हाईकोर्ट के पहले स्थानीय मुख्य न्यायाधीश होंगे। व्यापक अनुभव रखने वाले माग्रे ने 26 हजार मामलों का निपटारा करते हुए अपना फैसला सुनाया। इनमें से 500 मामलों को राष्ट्रीय और राज्य की लॉ जर्नल में भी रिपोर्ट किया गया।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में माग्रे 35वें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होंगे। उन्हें हाईकोर्ट में 8 मार्च 2013 में स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया था। 8 दिसंबर 1960 में कुलगाम के हांजीपोरा वाटू गांव में जन्मे माग्रे ने गांव में ही स्कूल शिक्षा हासिल की।
कश्मीर विश्वविद्यालय में विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 1984 में माग्रे वकील बनकर उन्होंने जिला न्यायालय परिसर में वकालत शुरू की। वे 1986 में कई सरकारी विभागों के हाईकोर्ट में स्टैंडिंग कौंसल रहे। फरवरी 2003 में माग्रे को सामान्य प्रशासन विभाग के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए माग्रे को मार्च 2013 में स्थायी जज की नियुक्ति मिली।
26 मार्च 1928 में महाराजा हरि सिंह ने स्थापित किया था हाईकोर्ट
जम्मू-कश्मीर में हाईकोर्ट ऑफ जूडिकेचर की स्थापना महाराजा हरि सिंह ने 26 मार्च 1928 को की थी। लाला के सेन को पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब्दुल कयूम को 24 नवंबर 1936 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का पहला मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के वक्त एसके घोष मुख्य न्यायाधीश थे।