फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chief Agricultural Officer and Agricultural Extension Officer of Budgam arrested for misuse of government money

कश्मीर में अफसरों का कागज पर खेल, मुख्य कृषि अधिकारी और कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 Jul 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Agricultural Officer and Agricultural Extension Officer of Budgam arrested for misuse of government money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बडगाम के मुख्य कृषि अधिकारी निसार अहमद शेख और कृषि विस्तार अधिकारी रसूल भट्ट को गिरफ्तार किया है। राज्य सतर्कता आयोग के निर्देश पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
विज्ञापन


बडगाम जिले में वर्ष 2016-2017 में किसानों के लिए एनएएमईटी योजना के तहत विभिन्न जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इसमें 21 लाख रुपये खर्च हुए। लोगों ने अधिकारियों से शिविर नहीं लगाए जाने की शिकायत की। इसके बाद इसकी जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी। जांच में सामने आया कि जिले में कोई प्रशिक्षण शिविर नहीं लगाया गया था। इसके चलते किसानों को योजना का कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीसी ने जांच में खुलासा किया कि बिना शिविर लगाए ही सरकारी खजाने से पैसा निकाला गया। इससे सरकार को भारी नुकसान हुआ। धन की हेराफेरी होने के सुबूत भी एसीबी ने हासिल किए थे। पूछताछ के बाद मामले से परतें खुलते गईं। फिलहाल, मामले में जांच चल रही है।

यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed