फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempted theft at a store in the Army area; couple apprehended by Army personnel

Panchkula News: आर्मी एरिया के स्टोर में चोरी की कोशिश, दंपती को सेना के जवानों ने पकड़ा

Wed, 28 Oct 2026 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft at a store in the Army area; couple apprehended by Army personnel
पंचकूला। चंडीमंदिर स्थित आर्मी एरिया में स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। सेना के जवानों ने मौके पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता भी मौके पर पहुंचा। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रमजीत सिंह ने बताया कि वह चंडीमंदिर आर्मी एरिया में एमईएस से संबंधित ठेकेदारी का काम करता है। सामान रखने के लिए सेक्टर-डी में स्टोर बनाया हुआ है। रात करीब एक बजे सूचना मिली कि स्टोर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को सेना के जवानों ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, शक्ति गेट टैंक चौक पर ममदीप सिंह निवासी हीरा नगर, अंबाला अपनी पत्नी और मोटरसाइकिल के साथ मिला। आरोप है कि पूछताछ में ममदीप ने करीब 10 दिन पहले मुक्तियार सिंह के साथ तार चोरी करने की बात बताई। मौके से छेनी, हथौड़ा, छोटी रॉड और बैग भी मिला। शिकायतकर्ता ने दंपती को सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed