फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother refuses to pay for mobile recharge; 15-year-old girl dies by hanging herself

Chandigarh News: मां ने मोबाइल रिचार्ज कराने से किया मना, 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 28 Oct 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mother refuses to pay for mobile recharge; 15-year-old girl dies by hanging herself
चंडीगढ़। मलोया में मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर मां से हुई बात के बाद 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने मां से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा था लेकिन मां ने मना कर दिया। इसके बाद मां बाजार चली गई। जब वह वापस लौटी तो घर का जालीदार गेट अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो मां ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। किशोरी पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पड़ोसियों ने जालीदार गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और किशोरी को नीचे उतारा। उसे तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ मलोया में रहती थी। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed