{"_id":"6ae1161e77d53b5e44017045","slug":"crime-news-jammu-news-c-10-1-jmu1063-1050102-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने वाला सब इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने वाला सब इंस्पेक्टर निलंबित
विज्ञापन
-पीड़ित महिला कर्मी ने अनुचित मांग का लगाया आरोप, विभागीय जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर महिला पुलिसकर्मियों को होटल बुलाने और अनुचित मांग के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को पत्र भेजकर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के संबंध में व्हाट्सएप संदेशों की स्क्रीनशॉट भी सौंपी है। एसपीओ भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी संपर्क करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, एसआई से मुलाकात मानवीय आधार पर तबादले के अनुरोध के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद एसआई ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनुचित संदेश भेजने शुरू कर दिए। इनमें होटल में मिलने और वहां ठहरने से संबंधित संदेश भी शामिल थे। सभी संदेशों के स्क्रीनशॉट शिकायत के साथ संलग्न किए हैं।
एसपीओ भर्ती के लिए भी साधे संपर्क
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एसआई ने एसपीओ की भर्ती के सिलसिले में अन्य युवतियों से भी व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया। इस संबंध में भी स्क्रीनशॉट और चैट उपलब्ध कराने की बात शिकायत में कही गई है। उसने एसआई को मौजूदा तैनाती से तत्काल हटाने तथा मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मामले में अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। अलबत्ता, मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।