फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chhari mubarak of machel mata will start from jammu

जम्मू से होगी रवाना मचेल माता की छड़ी मुबारक

Wed, 13 Aug 2014 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Aug 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
chhari mubarak of machel mata will start from jammu

एक अगस्त से शुरू हुई मचेल यात्रा (किश्तवाड़) के लिए जम्मू से 17 अगस्त को छड़ी मुबारक निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।पुराने शहर के पक्का डंगा स्थित महालक्ष्मी मंदिर से निकाली जाने वाली छड़ी मुबारक में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए संभाग भर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


छड़ी मुबारक 18 अगस्त को भद्रवाह चिनौत मंदिर से मां के दरबार के लिए आगे प्रस्थान करेगी।महालक्ष्मी मंदिर से निकलने के बाद छड़ी मुबारक चौक चबूतरा, जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, रघुनाथ मंदिर से होकर इंदिरा चौक से आगे बढ़ती है।
विज्ञापन


छड़ी मुबारक अखंड ज्योति के साथ भक्त 18 अगस्त को भद्रवाह चिनौत मंदिर से आगे बढ़ेंगे और किश्तवाड़ में रात को रुकेंगे। इसके बाद 19 अगस्त को किश्तवाड़ से चलकर छड़ी मुबारक गुलाबगढ़ अठोली में रात को रुकेगी।इसके अगले दिन करीब दस किमी का सफर तय करके मसू क्षेत्र में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले दिन चशोती से 12 किमी का सफर तय करके छड़ी मुबारक 22 अगस्त को माता रानी के दरबार में दोपहर को पहुंचेंगी।इसके अगले दिन भी छड़ी मुबारक मचेल माता के मंदिर में रुकेगी और 24 को वापस होगी। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन और हवन यज्ञ होगा।


किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ क्षेत्र से मां का दरबार करीब तीस किमी दूर है।श्रद्धालु पैदल मार्ग से ही वहां पहुंचते हैं। यात्रा मार्ग पर कई जगह स्थानीय लोग मचेल माता के भक्तों की सेवा के लिए जुटे रहते हैं। इसके लिए विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं के ठहरने और लंगर की व्यवस्था की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed