फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chennai tourist died after stone pelted on vehicle at Narbal bridge in Jammu & Kashmir

J&K: गुलमर्ग के पास पथराव में चेन्नई से आए पर्यटक की मौत, CM महबूबा बोलीं- सिर शर्म से झुका

Tue, 08 May 2018 06:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 May 2018 06:58 AM IST
विज्ञापन
Chennai tourist died after stone pelted on vehicle at Narbal bridge in Jammu & Kashmir
सीएम मुफ्ती ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में स्कूली बस पर पथराव की घटना के चार दिन बाद सोमवार को पत्थरबाजों ने श्रीनगर गुलमर्ग हाईवे पर एक वाहन को निशाना बनाया। इसमें चेन्नई के एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि एक स्थानीय लड़की घायल हो गई। 

विज्ञापन


पर्यटक की शिनाख्त थिरूमणि (22) के रूप में हुई है, जबकि घायल लड़की हंदवाड़ा की सबरीना है। बताते हैं कि सुबह साढ़े 10 बजे एक वाहन को पत्थरबाजों ने हाईवे पर नारबल के पास निशाना बनाया। भारी पथराव में थिरूमणि तथा सबरीना घायल हो गई। 
विज्ञापन


दोनों को श्रीनगर रेफर किया गया। यहां थिरूमणि ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पथराव करने वालों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है। इससे पहले गत बुधवार को 40 से 50 बच्चों से भरी स्कूली बस को शोपियां जिले के जवूरा इलाके में घेरकर भारी पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजों की इस शर्मनाक हरकत में दो छात्र जख्मी हुए थे। बस में सवार सभी बच्चों की उम्र चार से सात वर्ष थी। इस घटना की चौतरफा निंदा हुई थी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अस्पताल जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि मेरा सिर शर्म झुक गया है।

डीजीपी डॉ एसपी वैद ने भी कहा था कि यह पूर्ण पागलपन है कि पत्थरबाज अब बच्चों को निशाना बना रहे हैं। इन अपराधियों को कानून का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed