{"_id":"640d636796e323a1d50164e3","slug":"chenani-fire-incident-fire-broke-out-in-sudh-mahadev-market-many-shops-burnt-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chenani Fire Incident: सुध महादेव स्थित बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chenani Fire Incident: सुध महादेव स्थित बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख
Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
सार
चिनैनी तहसील के अंतर्गत सुध महादेव के बाजार में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाजार के बीचो-बीच करीब तीन से चार दुकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है और उसके आसपास की कुछ दुकानों को भी आग से कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Chenani Fire Incident
- फोटो : रोहित गुप्ता
विस्तार
जिला उधमपुर की चिनैनी तहसील के अंतर्गत सुध महादेव के बाजार में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है। आग ने यहां कुछ दुकानों को जलाकर राख कर दिया है। इस पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात सुध महादेव मंदिर के साथ लगते बाजार की एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इसका पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। साथ ही आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गए। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाजार के बीचो-बीच करीब तीन से चार दुकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है और उसके आसपास की कुछ दुकानों को भी आग से कुछ नुकसान हुआ है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन