फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chenab Rail Bridge: When the challenge was challenged, a miracle happened

Chenab Rail Bridge : चुनौती को दी चुनौती तो हुआ कमाल, पीएम मोदी ने बताया इंजीनियरिंग का नायाब नगीना

Sat, 07 Jun 2025 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 06:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल) को इंजीनियरिंग का नायाब नगीना बताते हुए कहा कि चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे।

विज्ञापन
Chenab Rail Bridge: When the challenge was challenged, a miracle happened
चिनाब ब्रिज का उद्घाटन... - फोटो : pti

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट (यूएसबीआरएल) को इंजीनियरिंग का नायाब नगीना बताते हुए कहा कि चिनाब रेल आर्च ब्रिज और अंजी ब्रिज जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे पर्यटन तो बढ़ेगा ही, इकनॉमी के दूसरे सेक्टरों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की कनेिक्टविटी, दोनों क्षेत्रों के कारोबारियों के लिए नए अवसर बनाएगी। अब कश्मीर के सेब कम लागत में देश के अन्य बाजारों तक पहुंच पाएंगे। पश्मीना शाल जैसा हस्तशिल्प देश के किसी भी हिस्से तक पहुंच पाएगा। विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है, उतना ही बड़ा हमारा हौसला भी है। रेलवे लाइन को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने इस चुनौती को भी चुनौती दी, तो नतीजा सामने है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, केंद्र व राज्य सरकार मिलकर विकास के कार्यों में जुटे हैं। एक-दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। हमें शांति और खुशहाली के रास्ते को लगातार मजबूत करना है। मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से विकसित भारत व विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प सिद्धि तक पहुंचे, यही कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर मां भारती का मुकुट है। यह मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्रकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं में जो टैलेंट है, वो मुकुट मणि की तरह चमकता है। मैं पूरे समर्पण के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास में जुटा हूं। यहां आईआईएम, निफ्ट, एम्स जैसे संस्थान है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं। रिसर्च इको सिस्टम का विस्तार हो रहा है।

हमारे विकास से बौखलाया पड़ोसी
पीएम मोदी ने कहा, पर्यटन रोजगार बढ़ाता है और लोगों को जोड़ता है। दुर्भाग्य से हमारा पड़ोसी देश पर्यटन का विरोधी है, मेलजोल का विरोधी है। विकास और सौहार्द से बौखलाए आतंकियों ने दंगे कराने के इरादे से पर्यटकों पर हमला किया। जिस पर्यटन से जम्मू-कश्मीर के लोगों के घर चलते हैं, उसको पाकिस्तान ने निशाना बनाया। कोई घोड़े चलाने वाला, गोई गेस्ट हाउस वाला, कोई ढाबा चलाने वाला, कोई पोर्टर है। पाकिस्तान की साजिश इन सबको तबाह करने की थी। पीएम ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए आदिल को भी याद किया। कहा कि उसकी क्या गलती थी, वो तो परिवार के लिए कमाने आया था, उसे भी मार दिया। 

जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे चिनाब आर्च और अंजी ब्रिज
पीएम ने कहा, आपने जिस तरह पाकिस्तान के हमले का मुकाबला किया, हर देशवासी ने देखा। प्रभावित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। हाल ही में मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। गोलाबारी से प्रभावित दो हजार से ज्यादा परिवारों की तकलीफ हमारी अपनी है। उन्हें जो मदद मिली है, उसे केंद्र सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है। 

  • जिन घरों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें दो लाख रुपये और आंशिक नुकसान वाले घरों को एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह पहली बार की मदद के बाद अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को तीव्र विकास का साक्षी बना दिया
पहले कभी जम्मू-कश्मीर में विकास को सबसे अंत में प्राथमिकता दी जाती थी। मोदी सरकार आने पर जम्मू-कश्मीर सबसे तीव्र विकास का साक्षी बन रहा है। आर्च ब्रिज जनता को समर्पित करना जम्मू-कश्मीर के विकास के प्रति हमारे संकल्प को दर्शाता है। यह स्टील आर्च ब्रिज, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग में भारत की कुशलता का जीवंत प्रतीक है। -अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री (सोशल मीडिया पर पोस्ट)

अगला लक्ष्य लद्दाख, पांच वर्षों में रेल कनेक्टिविटी
कटड़ा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पीएम मोदी का विजन है कि अगले पांच वर्षों में लद्दाख को रेल कनेक्टिविटी प्रदान की जाए। पीएम का सीधा निर्देश है कि लद्दाख से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दो-तीन और रेल लाइनें जरूरी हैं।

पीएम की प्रतिबद्धता से संभव हुआ रेल संपर्क : वैष्णव
वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, देश दशकों से जम्मू-बारामूला रेल नेटवर्क का सपना बुन रहा था। इसमें कई बाधाएं आईं, लेकिन पुलों और सुरंगों के जाल के जरिए ये सपना आज हकीकत बन गया है। यह सब पीएम की प्रतिबद्धता से संभव हुआ।

कश्मीर से कन्याकुमारी का नारा हुआ साकार : एलजी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी अब सिर्फ नारा नहीं रहा, हकीकत बन गया है। पीएम मोदी ने परूर से पट्टन, अर्नाकुलम से अनंतनाग, कटड़ा से कोल्लम और बारामुला से वर्कला को सिर्फ रेल लाइन से नहीं, यहां रह रहे लाखों भारतवासियों के दिलों को आपस में मिलाने का काम किया है। 



वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्ण सिंह, बोले-सच में ऐतिहासिक क्षण
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर ए रियासत डॉक्टर कर्ण सिंह ने कश्मीर के लिए रेल सेवा शुरू होने को सही मायने में ऐतिहासिक पल करार दिया है। रियासत के अंतिम डोगरा शासक रहे महाराजा हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह ने बयान जारी कर कहा, यह शानदार तकनीकी उपलब्धि है। इसे संभव बनाने में शामिल लोग कृतज्ञता के पात्र हैं। मैं इस परियोजना को पूरा करने और इसके उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी को बधाई देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed