{"_id":"59bd5df84f1c1b36688b4fcd","slug":"cheif-minister-security-guard-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे में एसएसजी सुरक्षाकर्मी की मौत
श्रीनगर में एक सड़क दुर्घटना में मुख्यमंत्री के एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड) सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। शनिवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक के जेवन क्रासिंग के करीब एक ट्रक (जेके0&-6280) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
इसके चलते स्कूटी चालाक मोहम्मद अल्ताफ भट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। अल्ताफ की मौत पर पुलिस के महानिदेशक डॉ एसपी वैद ने गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन