फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   checking, order

Jammu News: जियोपोता में करोड़ों रुपये से बनी सैरगाह बहने के मामले की जांच के आदेश

विज्ञापन
checking, order
-विधायक अखनूर ने दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का लिया जाएजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। विधायक मोहन लाल ने बुधवार को अखनूर नगर के क्षेत्रों का दौरा कर हालिया बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास एवं राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। जियोपोता में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सैरगाह का हिस्सा बह जाने के जांच के आदेश दिए।

विधायक ने जियोपोता, गीता कॉलोनी, कामेश्वर मंदिर, बस स्टैंड सहित कई इलाकों में नुकसान का निरीक्षण किया। इसके उपरांत बैठक में अधिकारियों को नगर में सड़कों के चौड़ीकरण कार्य को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने, सभी नालों की समुचित सफाई करने और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि झूला पुल, अस्ति विसर्जन घाट, नगर के ऐतिहासिक तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा गुरहा ब्राह्मणा से गुड़ा पत्तन तक नए कंक्रीट पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही बस स्टैंड में पुली वाले मंदिर के पास नालों पर जमी मिट्टी हटाने, अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा और पाइपलाइन बिछाने के उपरांत गली-मोहल्लों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया। इस मौके पर तहसीलदार नरेश कुमार, नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ताहिर हाफिज, जल शक्ति विभाग के एक्सईएन रॉकी महाजन, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील डोगरा, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता फारूक, बाढ़ नियंत्रण विभाग के एईई संजीव चौधरी, सिंचाई विभाग के एईई अनिल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही सामने आई तो होगी कार्रवाई : विधायक


विधायक ने जियोपोता में करोड़ों रुपये की लागत से बनी सैरगाह का हिस्सा बारिश में बह जाने पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने तहसीलदार को तत्काल जांच के आदेश देते हुए कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के विद्युत विंग द्वारा लंबे समय से वहां नाली खुदाई की गई थी, जिससे जलभराव होने से सैरगाह की नींव कमजोर हो गई और यह नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में किसी अधिकारी या ठेकेदार की लापरवाही पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed