Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chargseet in court

सामाजिक कल्याण बोर्ड के अधिशासी निदेशक एवं सचिव के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
chargseet in court
जम्मू। सरकारी धनराशि के हेरफेर मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सामाजिक कल्याण बोर्ड के अधिशासी निदेशक एवं सचिव गुलाम मोहिउद्दीन के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। इन पर एफआईआर नंबर 10/2014 अंडर सेक्शन 5(1)(सी) आर/डब्ल्यू 5(2) एवं सेक्शन 409,420,468 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय गुलाम मोहिउद्दीन बोर्ड में अधिशासी निदेेशक एवं सचिव पद पर जिला कुपवाड़ा में तैनात थे। उन पर असहाय लोगों को घरों के लिए मिलने वाली राशि के गबन का आरोप है। एसीबी ने मामले में जांच की।
विज्ञापन

अक्तूबर 2005 में भूकंप के कारण लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। 2007 में लोगों के लिए राशि स्वीकृत हुई। उन्होंने स्वधार शैल्टर होम को बरवारी कुपवाड़ा से चदूरा बडगाम में बिना अनुमति के 2009 में शिफ्ट कर दिया। यह घर विधवाओं और अक्षम लोगों के लिए तैयार होने थे। इतना ही नहीं आरोपी ने अढ़ाई लाख रुपये हफीजा बेगम निवासी श्रीनगर के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी ने चार कनाल और तीन मरले जमीन 11 लाख रुपये में खरीदी। इसका निजी प्रयोग किया गया। पचास हजार जारी हुए मगर इसका ग्रोसरी का सामान खरीदा गया। जांच में आरोपी पाए के बाद मामले को कोर्ट में दाखिल किया गया है। अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed