फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Charging station for electric buses in every district in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीरः हर जिले में चलेंगी इलेक्ट्रिक बस, सरकार ने जारी किया यह फरमान

Fri, 02 Aug 2019 02:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Charging station for electric buses in every district in Jammu and Kashmir
electric bus jammu - फोटो : अमर उजाला

सरकार अब हर जिले में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार करेगी। राज्य सड़क परिवहन निगम (एसआरटीसी) द्वारा हाल ही में जम्मू और श्रीनगर शहर में 20-20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन समून की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सुरक्षित स्थानों की पहचान करने को कहा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जम्मू, दिल्ली, लद्दाख के लिए जेकेएसआरटीसी द्वारा हाल ही में शुरू की गई रात्रि बस सेवा के रूट रोस्टर के बारे में भी जानकारी ली। इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य अभियंता से हर जिले में चार्जिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक बिजली के बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


राज्यपाल के सलाहकार, फारूक खान ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस जम्मू में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी चिंताओं के लिए तत्काल निवारण के लिए कई मुद्दों को रखा। पवन सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के विषय विशिष्ट शिक्षक के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपने मुद्दों को रखा और मांगों के शीघ्र निवारण की मांग की। राज्य अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष हरजिंदर सिंह रैना और अन्य सदस्यों ने सलाहकार से मुलाकात की और उन्हें श्री गुरु नानक देव जी की आगामी 550 वीं जयंती की तैयारियों के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed