फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chargesheet filed against seven terrorist facilitators in Doda

Bhaderwah : डोडा में सात आतंकी मददगारों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, संदिग्धों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर

Sat, 14 Dec 2024 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 06:57 AM IST
सार

यह कार्रवाई गंदोह पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में तीन आरोपी सफदर अली, मुबाशर हुसैन और सजाद अहमद के खिलाफ की गई है। ये सभी टांटा, तहसील कहरा, जिला डोडा के निवासी हैं। 

विज्ञापन
Chargesheet filed against seven terrorist facilitators in Doda
डोडा में जारी सर्च ऑपरेशन file - फोटो : संवाद

विस्तार

डोडा पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो अलग-अलग मामलों में सात आतंकी मददगारों के खिलाफ विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए हैं। इनमें एक ओजीडब्ल्यू पीओके में रह रहा है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई गंदोह पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में तीन आरोपी सफदर अली, मुबाशर हुसैन और सजाद अहमद के खिलाफ की गई है। ये सभी टांटा, तहसील कहरा, जिला डोडा के निवासी हैं। 
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई भद्रवाह में दर्ज चार्जशीट में शामिल चार व्यक्तियों के खिलाफ की गई है। इनमें मुख्य आरोपी ट्रोन का मोहम्मद रफी और फगसू का मोहम्मद अमीन भट उर्फ खुबैब शामिल है जो वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच एसडीपीओ भद्रवाह ने की है। डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने बताया, इन सभी आरोपियों ने डोडा जिले में आतंकी समूहों को भोजन और अन्य चीजें उपलब्ध कराकर खुले तौर पर समर्थन दिया है। 


यह कार्रवाई क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली रसद और वित्तीय प्रणालियों को खत्म करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, पुलिस उन सभी संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है जो आतंकियों की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed