फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chargesheet against 14 in 22 crore scam

22 करोड़ के घोटाले में 14 के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 30 Jun 2015 01:42 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
chargesheet against 14 in 22 crore scam

पुलवामा में भूमि अधिग्रहण के लिए आए फंड में 22 करोड़ का घोटाला करने के मामले में स्टेट विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने 14 बैंक कर्मियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की है।

विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार 14 बैंक कर्मियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 173 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज हक नवाज जरगर की अदालत में चार्जशीट पेश की गई।
विज्ञापन


इस तरह घोटाले में आरोपी तमाम लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश हो चुकी है। 22 करोड़ के घोटाले में विजिलेंस ने इसी साल 28 अप्रैल को 60 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी, जिसमें सरकारी अफसर भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अवंतीपोरा पुलिस थाने में पांच अक्तूबर, 2010 को मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी। विजिलेंस ने जांच के दौरान 75 लोगों पर आरोप तय किए थे।

कलेक्टर के नास से खोला था अकाउंट

chargesheet against 14 in 22 crore scam

इनमें पुलवामा के तत्कालीन कलेक्टर भूमि अधिग्रहण/एडीसी पुलवामा और जेएंडके बैंक अवंतीपोरा और लेथपोरा के अफसर शामिल हैं।

जांच में पता चला कि कलेक्टर आदिल रशिद नकाश, पुलवामा डीसी कार्यालय में तैनात एलएसी परवेज अंद्राबी, जेएंडके बैंक अवंतीपोरा और लेथपोरा के कई अफसर, फारूक जहांजेब उर्फ रिंकू, शौकत अहमद डार और अन्य लोगों ने एक षड्यंत्र रच जेएंडके बैंक में अवैध रूप से कलेक्टर के नाम खोले गए अकाउंट में से 22,11,89,400 रुपये की धोखाधड़ी की।

तमाम लोगों को मामले की पूरी जानकारी थी और 18 माह के अंदर उक्त राशि घोटाले से निकाली गई। फर्जी अथारिटी लेटर के आधार पर तमाम लोगों के अकाउंट में राशि स्थानांतरित की गई।

घोटाले से निकाली गई राशि अचल संपत्ति खरीदने में उपयोग की गई। जांच पूरी करने के बाद विजिलेंस ने 2000 पेज का चालान भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज की अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed