{"_id":"5ab60e974f1c1b27088b6e20","slug":"charges-against-four-terrorist-in-2017-achabal-attack-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः अच्छाबल हमले में 8 पर आरोप तय, यूपी का आतंकी संदीप भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः अच्छाबल हमले में 8 पर आरोप तय, यूपी का आतंकी संदीप भी शामिल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अच्छाबल हमले मामले में अदालत में पेश की गई रिपोर्ट और आरोपपत्र में बताया था कि हमले में संदीप कुमार शर्मा पुत्र राम कुमार निवासी मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद अशरफ वानी उर्फ मौलवी निवासी बरींटी दयालगाम, खुर्शीद अहमद गनई निवासी बरींटी दयालगाम शामिल थे।
विज्ञापन
इसके अलावा मेहराजुदीन बांगरु उर्फ आसिफ निवासी नारपरिस्तान श्रीनगर, साहिर अहमद मकरु निवासी आरवानी बिजबिहाड़ा, जीनत-उल-इस्लाम उर्फ जिशान उर्फ अलकामा निवासी सुगन शोपियां, बशीर अहमद वानी उर्फ बशीर लश्करी निवासी सोफशाली कोकरनाग और पाकिस्तानी आतंकी अबु माज ने अपनी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्त संदीप कुमार और मोहम्मद अशरफ वानी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं जबकि बशीर लश्करी और अबु माज मारे जा चुके हैं। अन्य चार आतंकी फरार हैं। पुलिस ने बताया है कि एक जुलाई 2017 को एक मुठभेड़ स्थल से पकड़ा गया संदीप कुमार से पूछताछ के आधार पर अच्छाबल हमले की गुत्थी सुलझी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत को बताया है कि फरार आतंकियों को जिंदा अथवा मुर्दा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कौन है संदीप
उत्तर प्रदेश का रहने वाला संदीप साल 2012 में घाटी में आया था। वह यहां वेल्डर के तौर पर काम किया करता था। इसी दौरान वह कुलगाम निवासी शाहिद अहमद के संपर्क में आया। इसके बाद वह लश्कर आतंकी शकूर अहमद से मिला। इसके बाद उसने आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत की थी।
लड़की के प्यार की भी बात आई थी सामने
काम की तलाश में कश्मीर पहुंचे संदीप की एक कश्मीरी लड़की से प्यार होने की बात भी चर्चा में आई थी। लड़की के दूसरे समुदाय से होने के कारण उसने धर्म बदल कर अपना नाम आदिल रख लिया था।