फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   charas found in samba

Jammu News: सांबा में 11 किलो 300 ग्राम चरस के साथ गुजरात के चार नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
charas found in samba
सांबा। जिला पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) टीम ने एक कार से 11 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक पुख्ता सूचना के आधार पर घगवाल पुलिस व एसीबी टीम के सदस्यों ने टपयाल हाइवे पर नाका लगाया था। श्रीनगर से गुजरात जा रही एक नेक्सा ग्रैंड विटारा कार (जीजे18ईए 0002) को रोक कार जांच की। उसमें से 11 किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई। नशा सामग्री को बड़ी सफाई के साथ छिपा कर रखा गया था। इसी संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नितीश बाघम (22) पुत्र चन्ना बी निवासी 49 दिग्विजय प्लांट जाम नगर गुजरात, साहिल (28) पुत्र आरिफ निवासी 49 प्लांट जाम नगर गुजरात, फ़िरोज़ भट्टी (53) पुत्र हाशम भट्टी निवासी मीना दत्ता दुर्गा जाम नगर गुजरात और जासीम (30) पुत्र भनित ख़ुशबा निवासी कोघा घर सिविल सोसाइटी जाम नगर गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस व एनसीबी की टीम ने चारों के खिलाफ मामला दायर कर लिया है। चारों को शाम को एनसीबी की टीम अपने साथ जम्मू ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed