{"_id":"f2013b910777e45ce8e6b4cf3f0d6234","slug":"changes-in-traffic-for-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों के लिए यातायात में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों के लिए यातायात में परिवर्तन
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस कश्मीर ने दक्षिणी कश्मीर की ओर जाने वाले और वहां से श्रीनगर की ओर आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है, ताकि बिना किसी रुकावट के 2, 3 और 4 फरवरी को ट्रैफिक का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
दरअसल रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा गालंदर पंपोर में स्थिति मुख्य पुल पर स्टील गर्डर लांच करने हैं, जिससे ट्रैफिक संचालन प्रभावित हो सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने यह डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ट्रैफिक (रूरल) ने बताया कि इस प्लान के तहत श्रीनगर से अनंतनाग और पुलवामा जाने वाले वाहनों को पंपोर से काकपुरा मारवाह रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
जबकि दक्षिणी कश्मीर से श्रीनगर की ओर आने वाले ट्रैफिक को लेथपुरा से पंपोर लदू रोड से डायवर्ट किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों को इस रूट प्लान का पालन करने को कहा है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।