जम्मू-कश्मीर : गर्मी के चलते सभी स्कूलों का बदला समय, जानें आज से कितने बजे से लगेगी क्लास
भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने परेशानी दोगुनी कर दी है। जम्मू में शनिवार को लगातार चौथे दिन पारा चालीस डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि, कश्मीर में बीच-बीच में बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा सुहावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू जिले में लगातार चौथे दिन पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने तेज गर्मी को देखते हुए जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. रवि शंकर द्वारा आदेश के अनुसार, समर जोन में आने वाले हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगा। ये व्यवस्था पहली मई से 30 सितंबर तक रहेगी।
इस साल मई-जून से पहले ही अप्रैल ने लोगों के खूब पसीने छुड़ा दिए। लंबे समय से जम्मू संभाग में बारिश न होने के कारण गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने परेशानी दोगुनी कर दी है। जम्मू में शनिवार को लगातार चौथे दिन पारा चालीस डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि, कश्मीर में बीच-बीच में बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा सुहावना है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
जम्मू में शनिवार सुबह ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। अप्रैल के आखिरी दिन भी लोगों को गर्म हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 40.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में इस साल अप्रैल ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा।
कहां कितना तापमान
बनिहाल 30.5
बटोत 30.4
कटड़ा 37.2
भद्रवाह 30.5
श्रीनगर 26.2
पहलगाम 24.8
गुलमर्ग 17.0
लेह 17.9
कारगिल 23.0 (डिग्री सेल्सियस)
परीक्षा अब 17 को होगी
दो मई को होने वाली 11वीं फिजिक्स, होम साइंस, इतिहास सहित अन्य विषयों की परीक्षा अब 17 मई को होगी। जेके बोर्ड ने ईद को देखते हुए यह बदलाव किया है। हालांकि अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व में जारी कार्यक्रम के आधार पर ही होंगी।
मई-जून से पहले ही पसीने छुड़ा गया अप्रैल
इस साल मई-जून से पहले ही अप्रैल ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए हैं। पिछले लंबे समय से जम्मू संभाग में बारिश न होने के कारण गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने परेशानी दोगुनी कर दी है। जम्मू में शनिवार को लगातार चौथे दिन पारा चालीस डिग्री के ऊपर रहा। कश्मीर में निरंतर बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी दिनों में जम्मू में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
जम्मू में शनिवार सुबह ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। अप्रैल के आखिरी दिन भी लोगों को गर्म हवाओं से कोई राहत नहीं मिली। हर कोई पसीने से तरबतर रहा। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 40.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में इस साल अप्रैल ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा।
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री चढ़कर 30.5, बटोत में 30.4, कटड़ा में 37.2 और भद्रवाह में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बादल छाने के साथ दिन का तापमान 26.2, पहलगाम में 24.8 और गुलमर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से पारे में मौसम में राहत है। लेह में दिन का तापमान 17.9 और कारगिल में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।