फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Change in weather: Heavy jump in mercury in Jammu and Kashmir, increased heat

मौसम में बदलाव: जम्मू-कश्मीर के पारे में भारी उछाल, बढ़ी तपिश

Wed, 29 Sep 2021 03:09 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 29 Sep 2021 03:09 PM IST
सार

कश्मीर संभाग के अधिकांश जिलों में 4 से 7 डिग्री तापमान बढ़ा। उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री चढ़कर 34.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Change in weather: Heavy jump in mercury in Jammu and Kashmir, increased heat
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। पिछले कुछ दिन से जम्मू संभाग में भी तपिश और उमस के साथ पारे में सामान्य से बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 1 और 2 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बुधवार भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में तपिश का अहसास हुआ। उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री चढ़कर 34.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 30.8, बटोत में 27.3, कटड़ा में 32.2 और भद्रवाह में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 30.6, पहलगाम में 25.0 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 23.2 और कारगिल में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल: बताया- कौन देता था प्रशिक्षण? कैसा बनाया गया दहशतगर्द? विधवा मां और बहन का भी किया जिक्र

जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.5
न्यूनतम     25.0
सूर्योदय      06.25
सूर्यास्त      06.20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed