{"_id":"59eae5e24f1c1b0d698b6a05","slug":"chandiyar-commits-communal-harmony-celebrates-diwali-with-people-of-muslim-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना चंडियार, मुस्लिम समुदाय ने मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बना चंडियार, मुस्लिम समुदाय ने मनाई दिवाली
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी गांव में दूसरे धर्म के त्यौहार को साथ मिलकर मनाया गया हो। हालांकि मुबारक देने का सिलसिला तो पहले भी रहता था। लेकिन इस बार बनी के दूर दराज गांव चंडियार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की। बनी के इस गांव में सभी घर मुस्लिम समुदाय के लोगों के हैं।
विज्ञापन
यहां के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में तैनात स्टाफ परिवार से दूर था, वहीं मुस्लिम भाईयों ने उनकी दिवाली को रोशन और यादगार बनाया। पीएचसी में तैनात डाक्टर रामेश्वर ने बताया कि इस बार दिवाली वह अपने परिवार से दूर मना रहे हैं। ऐसे में अंधेरा ढ़लते ही गांव के लोग भी पीएचसी पहुंचे। दिवाली की मुबारक देकर साथ में त्यौहार मनाया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम बहुल इस गांव के लोगों ने देश और दुनिया के सामने एकता और अखंडता की मिसाल कायम की है।
विज्ञापन
दिवाली पर रोशनी करने के साथ ही गांव वासियों ने पीएचसी में आतिशबाजी की और पटाखे भी चलाए। नाच गाकर दिवाली का त्यौहार मनाया। बनी से विशेष तौर पर मिठाईयों का इंतजाम भी किया गया था। गांव के मुश्ताक, इरफान, ग्यासदीन, तौसीफ, नासिरदीन, अली मोहम्मद आदि ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का कभी न भुलाया जा सकने वाला पल था। आज तक उन्होंने दिवाली दूर से मनाते हुए देखा था लेकिन पहली बार उन्हें दिवाली मनाने का मौका मिला है। यह आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है।
विज्ञापन