फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chandigarh resident Lt Col dies after jeep falls into ditch in Udhampur

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में जीप खाई में गिरी, चंडीगढ़ निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत, एयरफोर्स में थे तैनात

Mon, 01 Nov 2021 10:00 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Nov 2021 10:00 PM IST
सार

दरसू इलाके में हुई घटना में लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ नारायण घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया 
 

विज्ञापन
Chandigarh resident Lt Col dies after jeep falls into ditch in Udhampur
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर दरसू इलाके में सोमवार शाम को जीप के खाई में गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम करीब साढ़े छह बजे उधमपुर की ओर आ रहा जीप कंपास वाहन (सीएच01-बीएन-5051) जब दरसू इलाके में पहुंचा तो अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

विज्ञापन


वाहन सीधे खाई में जा गिरा। वाहन में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ नारायण निवासी मोहाली चंडीगढ़ की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वाहन से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल उधमपुर एयर फोर्स स्टेशन में तैनात थे।
विज्ञापन


ज्यूल चौक के पास अज्ञात का शव बरामद
जम्मू शहर के ज्यूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पहचान के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। सोमवार को सुबह उसको सड़क के पास पड़ा हुआ देखा गया। मुंह से कुछ पानी निकल रहा था। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed