{"_id":"65721cf34a8bc5c6a00b37c6","slug":"chances-of-rain-and-snowfall-in-jammu-and-kashmir-from-12-to-15-december-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : घाटी में 12 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी के आसार, लेह में कड़ाके की ठंड के बीच रात का तापमान माइनस 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : घाटी में 12 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी के आसार, लेह में कड़ाके की ठंड के बीच रात का तापमान माइनस 10
Fri, 08 Dec 2023 05:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:25 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 को बादल छाए रहने के साथ 12 से 15 दिसंबर तक कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
मनाली-रोहतांग दर्रा सड़क।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 11 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 को बादल छाए रहने के साथ 12 से 15 दिसंबर तक कुछ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट आएगी। कश्मीर में कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में रात का पारा गिरने का सिलसिला जारी है। लेह में कड़ाके की ठंड के बीच बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर समेत कश्मीर के कई जिलों में वीरवार सुबह कोहरे की चादर बिछी रही। दृश्यता में कमी के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई जगह दृश्यता इतनी कम रहती है कि कुछ मीटर की दूरी पर भी सही दिखाई नहीं दे पा रहा है। श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 13.0 और बीती रात का न्यूनतम माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां अब तक इस सीजन की ठंडी रात बीती है।
विज्ञापन
इसी तरह काजीकुंड में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.2, पहलगाम में माइनस 4.9, कुपवाड़ा में माइनस 1.8, कोकरनाग में माइनस 0.7, गुलमर्ग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम खुला रहा, लेकिन ठंडक का अहसास भी कायम है। यहां अधिकतम तापमान 24.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.0, बटोत में 4.3, कटड़ा में 9.2, भद्रवाह में 1.5 और कठुआ में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन