फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain in Jammu Kashmir today

Weather Updates: जम्मू कश्मीर में आज हल्की से तेज बारिश के आसार, प्रदेश में लगातार बदल रहा है मौसम

Mon, 12 Sep 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 12 Sep 2022 02:10 AM IST
सार

प्रदेश में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर को एक दम मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Chance of rain in Jammu Kashmir today
जम्मू में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में रविवार को अधिकतर जिलों में हल्की से सामान्य बारिश से खुशगवार हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया। जम्मू जिले में 9.2 एमएम, कटड़ा में दस एमएम, कश्मीर के गुलमर्ग में 9 एमएम व पहलगाम में आठ एमएम के करीब बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में रविवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर को एक दम मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश से अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू जिले में सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.3, श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भी कई क्षेत्रों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed