फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain in Jammu Kashmir on September 4 and 5

Jammu Kashmir Weather: जम्मू में बूंदाबांदी ने उमस से दिलाई राहत, प्रदेश में चार और पांच को बारिश की संभावना

Sun, 04 Sep 2022 01:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार और पांच सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में शाम को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई।

विज्ञापन
Chance of rain in Jammu Kashmir on September 4 and 5
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत - फोटो : संजय गुप्ता

विस्तार

जम्मू में शनिवार को दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भी मौसम लगभग साफ चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में अमूमन मानसून सितंबर के मध्य तक सक्रिय रहता है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार और पांच सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में शाम को अचानक काली घटाएं छाने के साथ बारिश हुई। शहर के बिक्रम चौक, फ्लाईओवर, ज्यूल, कृष्णा नगर और गांधीनगर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन


जम्मू में पिछले चौबीस घंटे में 29.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। लेकिन आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस ने परेशान किया। जम्मू में दिन का तापमान 33.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का पारा 29.4, बटोत में 26.3, कटड़ा में 30.0 और भद्रवाह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है।


कुपवाड़ा में दिन का पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 31.0, पहलगाम में 26.2 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed